- Hindi News
- शोले फिल्म के माध्यम से सिखाई मैनेजमेंट स्किल्स
शोले फिल्म के माध्यम से सिखाई मैनेजमेंट स्किल्स
सिटी रिपोर्टर इंदौर
लीडरशिप, गोल, और पार्टनरशिप जैसी मैनेजमेंट स्किल्स की ट्रेनिंग स्टूडेंट्स को फिल्म शोले के माध्यम से दी गई। क्लॉथ मार्केट गल्र्स कॉलेज में बुधवार को स्टूडेंट्स को शोले के खास सीन दिखाए गए जिससे मैनेजमेंट स्किल्स की सीख मिलती है। फिल्म पर आधारित केस स्टडी के माध्यम से प्रो. छाया मिश्र ने स्टूडेंट्स को मैनेजमेंट स्किल्स की ट्रेनिंग दी।
फिल्म से चुनीं 26 क्लिपिंग
प्रो. छाया मिश्रा ने शोले फिल्म से 26 क्लिपिंग चुनीं जो मैनेजमेंट के गुर सिखाती हैं। इसमें परफेक्ट प्लानिंग, करेज, विल पॉवर और कॉन्फिडेंस जैसी स्किल्स को समझाया गया। जय-वीरू में मानवीयता, संवेदना, सकारात्मक सोच और पार्टनरशिप के लिए कुछ भी करने की क्षमता को बताया है। इस मौके पर प्रिंसिपल मंगल मिश्र मौजूद थे।
दिशा दशा और सोच बदली
प्रो. छाया मिश्र ने बताया कि शोले फिल्म के आने के बाद बॉलीवुड की दिशा दशा और सोच बदली थी। इस फिल्म के हर डायलॉग को लोग रोजमर्रा में इस्तेमाल करने लगे। फिल्म की सक्सेस को लेकर भी बहुत सवाल उठे थे। लेकिन फिल्म सक्सेसफुल रही। इससे रिस्क मैनेजमेंट बताया गया।
इफेक्टिव कम्युनिकेशन
फिल्म में क्वालिटी कंट्रोल और ग्रेपवाइन कम्युनिकेशन के एक्जाम्पल्स हैं। इसके साथ एम्पाएंटरप्रेन्योरशिप क्वालिटी भी दिखाई देती है।
रू्रहृ्रत्रश्वरूश्वहृञ्ज क्कक्रह्रत्रक्र्ररू