- Hindi News
- विश्रांति चौराहे से बुधवारिया हाट रोड के बाधक निर्माण 1 से हटेंगे
विश्रांति चौराहे से बुधवारिया हाट रोड के बाधक निर्माण 1 से हटेंगे
भास्कर संवाददाता - इंदौर
प्रशासन व नगर निगम एक फरवरी से विश्रांति चौराहे से बुधवारिया हाट की ओर जाने वाली रोड के बाधक निर्माण हटाएगा। इसके लिए नपती हो गई है और करीब सौ बाधक निर्माण सामने आए हैं। बाधाएं हटाने के लिए लोगों को दो दिन का समय मिलेगा, निगम उपायुक्त एमपीएस अरोरा ने कहा कि इसके लिए नगर निगम गुरुवार से मुनादी कराएगा।
बाणगंगा फोरलेन का बाधक मकान हटेगा- उधर, बाणगंगा फोरलेन में साहू के तीन मंजिला मकान के हिस्से को हटाने का रास्ता भी साफ हो गया है। इस संबंध में कोर्ट में लगाई याचिका खारिज हो गई है। साहू ने प्रशासन को आश्वासन दिया है कि वह गुरुवार से अपने मकान के बाधक हिस्से को खुद हटाने का काम करेंगे।
मालवा मिल रोड की कार्रवाई अटकी- जंजीरावाला चौराहे से मालवा मिल रोड की बाधाएं चिन्हित करने से नाराज 27 दुकानदार व रहवासी बुधवार को हाईकोर्ट चले गए। यहां जस्टिस एससी शर्मा ने निर्देश दिए कि इन्हें नोटिस देकर सुनवाई का अवसर दिया जाए।