पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीछा कर बाइक चोर को पकड़ा

पीछा कर बाइक चोर को पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर - बाइक चुराकर भाग रहे बदमाश को एक आरक्षक ने ड्यूटी पर न होने के बाद भी आधा किलोमीटर पीछा कर दबोच लिया। बदमाश से चोरी की बाइक भी जब्त हुई।
घटना बुधवार शाम राजमोहल्ला चौराहा की है। कपड़ा मार्केट में साड़ी बेचने वाले राजेश जैन निवासी रामनगर ने बताया वे दुकान से घर लौट रहे थे। राजमोहल्ला चौराहे पर ब\\\'चों के लिए मूंगफली खरीदने के लिए रुके थे। तभी उनकी बाइक ((एमपी 09 एलएम 1521)) स्टार्ट कर एक बदमाश भाग निकला। राजेश ने बताया एक दुकानदार ने चोर को बाइक ले जाते देखा और उन्हें सूचना दी तो उन्होंने पुलिस को फोन किया। इसी बीच मल्हारगंज थाने के आरक्षक सुमित सेमवाल वहां से गुजर रहे थे। माजरा समझते ही आरक्षक ने बदमाश का बाइक से पीछा किया और भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास उसे दबोच लिया। आरक्षक ने बताया वह सिविल ड्रेस में थे। बदमाश उसे इधर-उधर गलियों में छका रहा था। सूचना पर टीआई पवन सिघंल ने फोर्स भेजकर घेराबंदी करवा दी। बाद में आरक्षक सुमित ने ही उसे दबोच लिया। बदमाश का नाम पुरुषोत्तम पथरोड़ है।