शहर के सिमरन को बेस्ट फिज़ीक अवॉर्ड
ष्टढ्ढञ्जङ्घ ्रष्ट॥ढ्ढश्वङ्कश्वक्र
सिटी रिपोर्टर इंदौर
शहर के सिमरनजीत सिंह खैरा ने २४ जनवरी को भोपाल में हुए आठवें मिस्टर एंड मिस मध्यप्रदेश कॉन्टेस्ट में बेस्ट फिज़ीक का खिताब जीता। कुल ५०० कंटेस्टेंट्स में से ६३ और फिर ४४ पार्टिसिपेंट्स फाइनल तक पहुंचे। इस उपलब्धि और कॉन्टेस्ट में अपने एक्सपीरियंस के बारे में सिमरन कहते हैं कि कुछ लोगों के लिए इस प्लेटफॉर्म को मामूली कहना और नज़रअंदाज करना बहुत आसान है, लेकिन मॉडलिंग वल्र्ड के मोस्ट सक्सेसफुल मॉडल्स ने भी कहीं से तो शुरुआत की होगी। रैम्पवॉक केकवॉक नहीं है। बहुत हार्डवर्क चाहिए। मैंने इतने दिनों में यह महसूस किया कि यहां हमेशा अच्छा लगना आपकी जरूरत ही नहीं, जिम्मेदारी भी है। जि़दगी जीने का अंदाज़ ही बदलना पड़ता है।
सिमरन केंद्रीय विद्यालय से पढ़े हैं और शुरुआत से ही मॉडल बनना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इस कॉन्टेस्ट में चुने जाने के बाद १३ सेउ २३ फरवरी तक ट्रेनिंग हुई थी। यहां मॉडलिंग वल्र्ड के एक्सपट्र्स ने इम्पॉर्टेंट टिप्स दिए। मॉडल बनना है तो जिम कैसे और कितना करें। कौन सी एक्सरसाइज़ करें कौन सी न करें।