सीखे तनाव मुक्ति के उपाय
इंदौर सिंधी समाज महिला शाखा की ओर से ‘सीखें हरदम कुछ नया’ कार्यक्रम रखा गया। इसमें जयश्री वीरानी ने प्राकृतिक व घरेलू सामग्री से फेस पैक, स्क्रब, हेयर पैक आदि बनाना सिखाया। डॉ. खालिदा दुधाले ने तनाव से मुक्ति पाने के रोचक उपाय बताए। अध्यक्षता कविता वाधवानी ने की। कार्यक्रम में राजू वाधवानी, सरिता वलेचा, सरोज भाटिया, ज्योति भाटिया, शोभा पाहूजा सहित दो सौ से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। आभार रश्मि छाबड़ा ने माना।