गजलों का गुलदस्ता 7 फरवरी को
इंदौर गजल गायक जगजीत सिंह के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर 7 फरवरी को प्रेस क्लब में संगीत कार्यक्रम ‘कुछ तुम कहो, कुछ हम कहें’ रखा गया है। संस्था संजय स्पंदन की ओर से संजय डावर की स्मृति में होने वाले कार्यक्रम में जगजीत सिंह व चित्रा सिंह की युगल गजलों को स्वर देंगे संतोष अग्निहोत्री, लिली डावर व विश्वास शर्मा। वायलिन पर हप्पू खां, तबले पर अमोल कारखानिस, गिटार पर विकास जैन व परकशन पर विवेक थोरात संगत करेंगे। शाम 7 बजे होने वाला कार्यक्रम सभी के लिए खुला है।