इंदौर - नौलखा बस स्टैंड पर ट्रेवल्स संचालक नितिन यादव पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मप्र ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट ऑनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने डीआईजी राकेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। डीआईजी ने अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।