इंदौर - देवी अहिल्या विमानतल पर बुधवार सुबह आने और जाने वाली कुल छह उड़ानें लेट हुईं। विमानतल के अनुसार दिल्ली में छाए कोहरे के कारण सुबह 7.45 बजे दिल्ली से आनेवाली उड़ान 8.45 बजे आई। मुंबई से सुबह 7.20 बजे आने वाली उड़ान 8.55 बजे इंदौर पहुंची, वहीं जेट की अहमदाबाद से 8.05 बजे की उड़ान 9 बजे आई।