पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वदेशी मिल : नगर निगम ने कहा हमारी है जमीन

स्वदेशी मिल : नगर निगम ने कहा- हमारी है जमीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोफिया रियल एस्टेट ने भी एसडीओ को भेजा जवाब, कहा- नीलामी में खरीदी थी जमीन
भास्कर संवाददाता - इंदौर
स्वदेशी मिल की जमीन के डायवर्शन फैसले पर रिव्यू कर रहे एसडीओ ((इंदौर कस्बा)) को जमीन खरीदने वाली कंपनी सोफिया रियल एस्टेट और नगर निगम का जवाब मिल गया है। कंपनी ने लिखा है कि नेशनल टेक्सटाइल कॉर्पोरेशन ने जमीन के लिए नीलामी रखी थी। उसमें कंपनी ने 96 करोड़ रुपए में 15.32 एकड़ जमीन खरीदी थी। इस जमीन के
भू-परिवर्तन के लिए मप्र शासन
ने भी नोटिफिकेशन किया है।
जमीन के डायवर्शन का फैसला सही था और इसे बनाए रखा जाए। उधर, निगम ने डायवर्शन करने पर आपत्ति ली है। उसने कोर्ट केस की भी जानकारी भेजी है।
निगम के उपायुक्त ने एसडीओ डॉ. वरदमूर्ति मिश्र को भेजे जवाब में कहा है कि इस जमीन का स्वामित्व निगम का है। इसे लेकर सिविल कोर्ट में 11 सितंबर 2013 को वाद दायर किया था। इससे पहले टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने 15 मार्च को कंपनी के पक्ष में अनापत्ति जारी की थी। इस पर आपत्ति लेते हुए निगम ने शासन को नवंबर 2013 में पत्र लिखा था, इसलिए इन सभी तथ्यों को देखते हुए कंपनी के पक्ष में जमीन का डायवर्शन नहीं किया जाए।




कंपनी ने एसडीओ को भेजे जवाब की कॉपी मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव राजस्व, कमिश्नर इंदौर संभाग, कलेक्टर, निगमायुक्त, अपर कलेक्टर, तहसीलदार सहित १० लोगों को भेजी है। इसे कंपनी के दबाव की नीति के रूप में देखा जा रहा है। कंपनी शासन को भी जवाब भेजकर बताना चाह रही है कि कैबिनेट ने ही जुलाई 2007 में भू-परिवर्तन को

मंजूरी दी थी। इसके बावजूद डायवर्शन रोका जा रहा है।

मुख्य सचिव को

भी भेजी कॉपी