पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमले में आंत बाहर निकली, पिता स्कूटर से अस्पताल लेकर पहुंचे

हमले में आंत बाहर निकली, पिता स्कूटर से अस्पताल लेकर पहुंचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर - लेनदेन के विवाद में गुरुवार दोपहर दौलतगंज में पिता-पुत्र पर तीन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू पेट में लगने से बेटे की आंत बाहर आ गई। पिता पर भी बदमाशों ने कई वार किए। बेटे को गंभीर हालत में देख पिता स्कूटर से अस्पताल ले गए। पिता ने सुपारी देकर मारने का आरोप लगाया है। सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र के दौलतगंज में रहने वाले अब्दुल कलाम ने बताया उनका लोहे के पाइप बनाने का कारखाना है। वे बेटे मोहम्मद इरफान के साथ घर पर थे। तभी नासिर, पठान और जुबेर नामक युवक आए और साजिद से रुपए मांगने की बात पर विवाद करने लगे। हम भागने लगे तो उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बेटे को पेट में चाकू घोप दिया। मुझ पर भी तीन-चार वार किए। इसके बाद तीनों भाग गए। अब्दुल ने साजिद पर लगाया कि उसने ही तीनों युवकों को सुपारी देकर हमला करवाया। कुछ साल पहले साजिद को जमीन खरीदी के लिए 10 लाख रुपए दिए थे, लेकिन उसने रुपए नहीं लौटाए।