- Hindi News
- विश... वकीलों ने किया रक्तदानफोटो भी है...
विश... वकीलों ने किया रक्तदानफोटो भी है...
व्यापारी से मारपीट करने वाले सिपाहियों से जवाब तलब
इंदौर - सरवटे बस स्टैंड पर पोहे खाने के बाद रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट करने वाले सिपाहियों से रक्षित निरीक्षक ((आरआई)) ने जवाब तलब किया है। गुरुवार को डीआरपी लाइन में आरक्षक महेंद्र सिंह और शैलेंद्र को आरआई मोहित वरवंडरकर ने बुलाया और बुधवार को रेस्टोरेंट संचालक मनीष अग्रवाल के साथ हुई घटना पर जवाब मांगा। सूत्रों के अनुसार इससे पहले भी महेंद्र और शैलेंद्र इस तरह के हंगामे कर चुके हैं। महेंद्र रामबाग इलाके में एक बैंक में गार्ड ड्यूटी करता है, जबकि शैलेंद्र पर पेशी के दौरान कैदियों को सुविधा देने के मामले की जांच चल रही है। बुधवार को दोनों द्वारा की गई हरकत की जानकारी वरिष्ठ अफसरों तक भी पहुंची।
वकीलों ने किया रक्तदान
इंदौर - हाई कोर्ट परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति शांतनु केमकर और न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने शुभारंभ किया। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव आकाश शर्मा के मुताबिक इस दौरान वकीलों ने रक्तदान किया। एक एनजीओ की मदद से यह आयोजन किया गया। एमवाय अस्पताल के डॉक्टरों ने रक्त लिया।
डॉ. गुप्त को राष्ट्रपति पुरस्कार
इंदौर - प्रदेश के पूर्व प्रमुख सचिव डॉ. मोहन गुप्त को संस्कृत में निपुणता के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति पुरस्कार दिया। उन्हें प्रशस्ति पत्र व पांच लाख की राशि प्रदान की गई। डॉ. गुप्त संस्कृत में डी-लिट हैं और उन्होंने ‘महाभारत का काल निर्णय’ विषय पर शोध किया। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संस्कृत शिक्षा की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन करने लिए बनाए गए द्वितीय संस्कृत कमीशन में भी उन्हें सदस्य मनोनीत किया। सन् 1956 में पहला संस्कृत कमीशन गठित हुआ था।
पुण्यतिथि पर माल्यार्पण
इंदौर - शहर कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को रीगल तिराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। क मेटी अध्यक्ष प्रमोद टंडन ने बताया इस दौरान सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। उधर, सामाजिक संस्थान वंदे मातरम् द्वारा भी पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई, वहीं नगर निगम प्रांगण में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान निगम अधिकारियों-कर्मचारियों को मद्य निषेध का संकल्प दिलाया गया। दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।
न्यूज़ इनबॉक्स