- Hindi News
- भूमिका नाट्य उत्सव, सम्मान समारोह 6 व 7 फरवरी को
भूमिका नाट्य उत्सव, सम्मान समारोह 6 व 7 फरवरी को
इंदौर शहर के कला रसिकों के लिए 6 व 7 फरवरी को भूमिका नाट्य महोत्सव व सम्मान समारोह होने जा रहा है। संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश व संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से जाल सभागृह में होने वाले इस आयोजन में 6 फरवरी को नाटक ‘बलि और शंभू’ का मंचन किया जाएगा। इस मौके पर अर्चना गोयल को सद्भावना सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसी कड़ी में 7 फरवरी को नाटक ‘अमजद मेजर और मैं’ का मंचन होगा और रुचि पंकज अग्रवाल को कला साधना सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम का समय रात 8 बजे से रहेगा।