पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शॉर्ट अटेंडेंस के नाम पर मांगी पेनल्टी, भड़के छात्र

शॉर्ट अटेंडेंस के नाम पर मांगी पेनल्टी, भड़के छात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर - इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ के छात्रों ने गुरुवार को देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के नालंदा परिसर पहुंचकर प्रबंधन के खिलाफ लिखित शिकायत की। छात्रों का कहना था कि शॉर्ट अटेंडेंस के नाम पर उनसे वसूली की जा रही है। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। छात्र कल्याण संकाय के डीन ने शिकायत लेने के बाद छात्रों से कहा कि शुक्रवार को ही कॉलेज को नोटिस जारी कर जवाब मांगेंगे। इससे पहले भी इस तरह की शिकायतें अलग-अलग कॉलेजों से मिली चुकी हैं। छात्रों का कहना था कि दो-तीन दिन की भी शॉर्ट अटेंडेंस होने पर प्रबंधन द्वारा पेनल्टी ठोक दी जाती है। डॉ. दीक्षित कहना है कि हम कॉलेज को नोटिस भेजेंगे। जवाब मांगेंगे और उसके बाद कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।