पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाणगंगा फोरलेन की अंतिम बाधा भी दूर, रहवासी ने खुद तोड़ा निर्माण

बाणगंगा फोरलेन की अंतिम बाधा भी दूर, रहवासी ने खुद तोड़ा निर्माण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर - बाणगंगा फोरलेन राह की अंतिम बाधा तेल व्यवसायी के तीन मंजिला मकान का हिस्सा तोडऩे का काम गुरुवार सुबह शुरू हुआ। खुद रहवासी ने ही मजदूर लगाकर बाधक हिस्से को तुड़वाया। शाम तक भूतल व प्रथम मंजिल का हिस्सा तोड़ दिया गया। पिछले दिनों अतिक्रमण हटाओ मुहिम के दौरान रहवासी साहू का मकान छोड़ दिया गया था, बाद में कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। इसके बाद साहू ने खुद बाधक हिस्सा तुड़वाया।
उधर, विश्रांति चौराहे से बुधवारिया हाट तक बनने वाली रोड से बाधा हटाने का काम 1 फरवरी से शुरू होगा। इसके लिए सभी को नोटिस दिया जा चुका। नगर निगम ने गुरुवार को मुनादी भी करा दी जो आगे भी जारी रहेगी।



गुरुवार को बाणगंगा फोरलेन में आ रहा अंतिम बाधक मकान का हिस्सा भी टूट गया। मालिक ने खुद ही इसे तुड़वाया।