- Hindi News
- सिंगी बनीं नजूल तहसीलदार, सिंह का तबादला
सिंगी बनीं नजूल तहसीलदार, सिंह का तबादला
इंदौर - तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह का तबादला भोपाल किए जाने के बाद कलेक्टर ने तहसीलदारों के काम में फेरबदल किया है। सिंह को रिलीव कर राजकुमार हलधर को इंदौर तहसीलदार बनाया गया। पूर्णिमा सिंगी को वर्तमान प्रभार के साथ नजूल तहसीलदार का काम भी सौंपा गया। आर.सी. खेतडिय़ा को नजूल तहसीलदार से हटाकर हातोद तहसीलदार बनाया गया। नायब तहसीलदार विनोद राठौर को सिमरोल से हटाकर नजूल नायब तहसीलदार और ललित उपाध्याय को सिमरोल नायब तहसीलदार बनाया गया।