पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडियन वुमन की छवि बनाई सोना ने

इंडियन वुमन की छवि बनाई सोना ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर इंदौर
मैंने और अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में बहुत लंबी पारी खेली है। हमारे काम में कंसीस्टंसी रही है लेकिन इससे भी ज्यादा मानीखेज बात यह है कि हमारी इमेज बेदाग रही है। हमने खूब काम किया लेकिन छवि साफ रही। आज नए एक्टर्स आ रहे हैं, वे अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन उनके लिए यह एक चुनौती है कि वे लगातार अच्छा काम करते हुए अपनी अच्छी इमेज भी बनाए रख सकें और लंबे समय तक शिखर पर टिकें रह सकें। यह कहना है ख्यात अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का। वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार को शहर में थे। सिटी भास्कर से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सोनाक्षी ने इंडियन वुमन की ग्रेसफुल इमेज बनाई है और उनकी नजर में रितिक रोशन एक कम्प्लीट एक्टर हैं।
सोनाक्षी में है भारतीयता- सोनाक्षी ने अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से एक संपूर्ण भारतीय स्त्री की इमेज क्रिएट की है। उसने अपनी एक्टिंग और रोल्स के जरिए एक ग्रेसफुल वुमन को पोट्र्रे किया है। फिल्म दबंग और लुटेरा में उसने यह काम खूबसूरती से किया। सलमान खान ने सोनाक्षी के बारे में ठीक ही कहा कि फिल्मों में उन्हें देखकर कहा जा सकता कि ऐसी बहू, बेटी और बहन हर फैमिली में मिल जाएगी। सोनाक्षी में ग्रेस और ग्लैमर दोनों है।



बहुत मजबूत बना देती है इंडस्ट्री

ग्लैमर और फिल्म इंडस्ट्री ऐसी है जहां बहुत कुछ सीखकर जाना जरूरी है। हालांकि यह खुद भी बहुत कुछ सिखाती है। जि़ंदगी के कई फलसफे सिखाती है। बतौर इंसान आपको बहुत मजबूत बना देती है। यहां सब आपको दोस्त हैं और कोई भी दोस्त नहीं है। कुछ लोग आपको सराहने वाले हैं, तो कई ऐसे भी हैं जो आपके शुभचिंतक नहीं है। उनकी बातें, खुद के फेल्योर्स। ये सारे अनुभव आपका खज़ाना है जो कभी खत्म नहीं होगा। इस पिटारे में हर परिस्थिति से निपटने के लिए कुछ न कुछ जरूर मिलेगा।

इंद्रधनुष से रंग कैसे कम करोगे

मेरा कॅरियर अभी कुछ वक्त पहले ही शुरू हुआ है। अपनी लगन के साथ मैं किस्मत को भी मानता हूं क्योंकि बहुत कम वक्त में मुझे नई-नई चीजें करने का मौका मिला। अकसर मुझसे यह सवाल पूछा जाता है कि अपने परिचय में मैं इनमें से क्या लिखना पसंद करूंगा। मेरा जवाब यही होता है कि इंद्रधनुष तो तब ही बनेगा जब सातों रंग होंगे। एक भी रंग आप कम कैसे कर सकते हैं।

ष्द्गद्यद्गड्ढह्य द्बठ्ठ ष्द्बह्ल4

सिंगर-एक्टर-एंकर मियांग चैंग एक निजी यात्रा पर शहर आए हैं। सिटी भास्कर ने उनसे खास बातचीत की।

ष्द्बह्ल4 द्दह्वद्गह्यह्ल