पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कीम 155 में फ्लैट के रेट कम करेगा आईडीए

स्कीम 155 में फ्लैट के रेट कम करेगा आईडीए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर - इंदौर विकास प्राधिकरण संगम नगर और टिगरिया बादशाह से लगी स्कीम-155 में लॉटरी से बेचे जाने वाले फ्लैट के रेट कम करेगा। 15 जनवरी से आईडीए ने यहां बुकिंग शुरू की थी। गुरुवार को आईडीए चेयरमैन शंकर लालवानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। चेयरमैन ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के मुताबिक यहां के फ्लैट के रेट संशोधित किए जाएंगे। 5 फरवरी को होने वाली बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। इससे पहले आईडीए अधिकारियों की कमेटी रेट पर अपनी रिपोर्ट 4 फरवरी तक पेश करेगी। बैठक में कहा गया कि अब तक आवेदन लेने की जो तिथि 31 जनवरी थी, उसे बढ़ाकर 28 फरवरी किया गया है, ताकि सभी को संशोधित दरों का लाभ मिल सके। जिन व्यक्तियों ने पहले घोषित दरों के अनुसार आवेदन-पत्र जमा किए हैं, उन्हें भी इसका फायदा मिलेगा। बैठक में निर्देश दिए गए कि जल्द ही सरकारी जमीनों की तलाश कर अटल आश्रय योजना के लिए ज्यादा से ज्यादा आवास बनाए जाएंगे।




फ्लैट का मूल्य और आकार

श्रेणी संख्या एरिया कीमत

दो रूम, किचन 49 49.74 11.79 से

वर्ग मी. 11.94 लाख

आवंटन लॉटरी से

हॉल, रूम, किचन 576 77 से 79 18.58 से

वर्ग मी. 19.16 लाख

आवंटन लॉटरी से

हॉल, दो रूम, किचन 222 101 से 106 24.32 से

वर्ग मी. 25.46 लाख

आवंटन टेंडर से

((केवल लॉटरी से मिलने वाले फ्लैट के रेट संशोधित किए जाएंगे।))