नि:शुल्क एक्यूप्रेशर शिविर लगाया
इंदौर लायंस क्लब ऑफ इंदौर आनंद की ओर से छह दिनी नि:शुल्क एक्यूप्रेशर थैरेपी शिविर लगाया गया। स्वयंवर गार्डन, टेलीफोननगर में संपन्न शिविर में लगभग एक हजार लोगों की एक्यूप्रेशर थैरेपी की गई। क्लब अध्यक्ष सपना मित्तल ने बताया शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड, साइटिका, माइग्रेन, आदि बीमारियों की चिकित्सा की गई। शिविर में डॉ. आर.पी. भाटी व थैरेपिस्ट सत्यनारायण डउकिया व सहयोगियों ने सेवाएं दीं। समापन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एस.पी. नामदेव व कुलभूषण मित्तल ने किया। इस मौके पर रमेश काबरा, प्रथम गर्ग, अदिति शर्मा, साधना भंडारी सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।