पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटे से छोटा व्यक्ति भी कर सकता है महानतम काम

छोटे से छोटा व्यक्ति भी कर सकता है महानतम काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर इंदौर
महाभारत महाकाव्य दर्शन, राजनीति, धर्म, हिंसा एवं शांति के महत्व को बताता है। यह शांत रस की सबसे बड़ी कविता है। इसमें दो तरह का धर्म वर्णित है। छोटा धर्म और बड़ा धर्म। भीष्म के अनुसार व्यक्ति को बड़े धर्म के पालन के लिए अर्थात देश हित एवं मानवता के लिए छोटे धर्म अर्थात स्वार्थपरता को छोड़ देना चाहिए। महाभारत हमे सिखाती है कि महान् से महान् व्यक्ति भी अपने जीवन में कहीं न कहीं चूक कर सकता है। वहीं छोटा से छोटा आदमी भी वक्त आने पर महानतम कार्य को कर सकता है। यह बात राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान नई दिल्ली के पूर्व कुलपति प्रो. राधावल्लभ त्रिपाठी ने कही। वे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में स्वर्ण जयंती व्याख्यानमाला में महाभारत-वर्तमान परिेपेक्ष्य में विषय पर बोल रहे थे। आयोजन गुरुवार को एकेडमिक स्टॉफ कॉलेज एवं भाषा अध्ययनशाला के संयुक्त तत्वावधान में मीडिया भवन में किया गया।



ह्यश्चद्गष्द्बड्डद्य द्यद्गष्ह्लह्वह्म्द्ग