सक्सेस के लिए फेल होना भी जरूरी
सिटी रिपोर्टर इंदौर
‘मंजि़ल तक पहुंचने के लिए सबसे पहले जरूरी है खुद को पहचान पाना। अपनेआप से मुलाकात होना, लेकिन इससे भी जरूरी है कि हम अपने इरादों के प्रति ईमानदार रहें। हर कलाकार के कॅरियर में अच्छा-बुरा वक्त आता है, लेकिन जो बुरे दौर में भी अपने हौसलों को कमजोर नहीं होने देगा, इस सफर में मिलने वाले फेल्योर्स से भी लर्निंग लेगा, सक्सेस उसे जरूर मिलेगी। सक्सेसफुल होना है तो फेल होने के लिए भी तैयार रहें।’?
यह कहना है सिंगर, एंकर, एक्टर और डेंटिस्ट और डांसर मियांग चैंग का। जिन्हें सबसे पहले इंडियन आइडल में दुनिया ने परदे पर देखा, सुना। गुरुवार को चैंग शहर में थे। सिर्फ सिटी भास्कर से हुई बातचीत में उन्होंने इंडस्ट्री में अपने अब तक के सफर के बारे में बात की। पढि़ए उन्हीं के शब्दों में-