- Hindi News
- इंदौर में 449.50 रु. की दर से मिलेंगे 12 सिलेंडर
इंदौर में 449.50 रु. की दर से मिलेंगे 12 सिलेंडर
क्या सभी को मिलेगा फायदा?
जवाब : हां। लेकिन सिर्फ 12 सिलेंडरों तक ही। इसके बाद लेते हैं तो बाजार भाव पर लेना होगा। अभी इंदौर में सब्सिडी वाला सिलेंडर 449.50 का और खुले बाजार में 1347 रुपए का मिल रहा है।
मैं अब तक नौ सिलेंडर ले चुका हूं तो?
फैसला एक अप्रैल 2014 से लागू माना जाएगा। पर चिंता की बात नहीं। इस साल फरवरी-मार्च में भी एक-एक सिलेंडर सस्ते दर पर मिलेगा।
तो क्या इस वित्त वर्ष में एक उपभोक्ता को 12 सस्ते सिलेंडर नहीं मिलेंगे?
नहीं। बचे हुए दो माह में सिर्फ दो ही अधिक सिलेंडर मिलेंगे। यानी इस साल सब्सिडी वाले 11 सिलेंडर ही मिलेंगे, 12 नहीं।
मैंने अपना आधार कार्ड अब तक बैंक से लिंक नहीं किया है, तो क्या यह जरूरी है?
नहीं। कैबिनेट ने गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी की रकम आधार के जरिए बैंक में ट्रांसफर करने की योजना अभी रोक दी है। यानी गैस एजेंसी ही आपको कम दर पर सिलेंडर देगी।
मैंने अकाउंट आधार कार्ड से जोड़ रखा है। सिलेंडर का सब्सिडी अमाउंट कहां जाएगा?
डायरेक्ट कैश ट्रांसफर स्कीम से पहले जैसे होता था, वैसा ही होगा। आप एजेंसी से ही सस्ते दर पर सिलेंडर लेंगे। यानी सब्सिडी की रकम सरकार सीधे गैस कंपनी को देगी।
मेरा नौ का कोटा पूरा हो चुका है। 10वां सिलेंडर बुक कराया है, कितने रु. लगेंगे?
फरवरी महीने का अतिरिक्त सिलेंडर सब्सिडी वाले दाम पर ही मिलेगा।