पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरस्कार नहीं मिलने पर छात्रा ने कलेक्टर से की शिकायत

पुरस्कार नहीं मिलने पर छात्रा ने कलेक्टर से की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
-छात्रा को पुरस्कृत करने के लिए कलेक्टर से लेंगे विशेष अनुमति

फोटो २७ बीडब्ल्यूएन ९ बड़वानी. कलेक्टर शोभित जैन से चर्चा करती छात्रा गायत्री तंवर।

भास्कर संवाददाता. बड़वानी

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के ४ विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अपना नाम न आने पर छात्रा गायत्री पिता महेंद्रसिंह तंवर ने समापन के बाद कलेक्टर शोभित जैन से शिकायत की। गायत्री ने बताया शिक्षा सत्र १२-१३ में शासकीय उमावि कुआं से १२वीं ((कला संकाय)) की शिक्षा हासिल की। उत्कृष्ट स्कूल ठीकरी से परीक्षा देकर ८३.८ प्रतिशत अंक के साथ सफलता प्राप्त की। गायत्री वर्तमान में पीजी कॉलेज बड़वानी में बीए प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है। योजना के तहत पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। इसके बावजूद उसका नाम नहीं जोड़ा गया। श्री जैन ने डीईओ एसआर अचाले से जानकारी मांगी है।

इन्हें मिला पुरस्कार

नाजिया खान ((विज्ञान संकाय)), शासकीय उत्कृष्ट स्कूल बड़वानी

साक्षी गुप्ता ((कला संकाय)), शासकीय उमावि जुलवानिया

संदीपसिंह होरा ((कृषि संकाय)), शासकीय बालक उमावि पानसेमल

मोहन जोशी ((गणित संकाय)), शासकीय बालक उमावि पानसेमल

लेंगे विशेष अनुमति

योजना के तहत जिले के ५ विद्यार्थियों को ५-५ हजार रुपए व प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जाना था। छात्रा का आवेदन निर्धारित दिनांक के बाद प्राप्त हुआ। इसके चलते उसे शामिल नहीं किया जा सका। कलेक्टर से विशेष अनुमति लेकर छात्रा को पुरस्कृत करने का प्रयास करेंगे।-एसआर अचाले, डीईओ





इन्हें मिला पुरस्कार



भास्कर संवाददाता - बड़वानी

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के ४ विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अपना नाम न आने पर छात्रा गायत्री पिता महेंद्रसिंह तंवर ने समापन के बाद कलेक्टर शोभित जैन से शिकायत की। गायत्री ने बताया शिक्षा सत्र १२-१३ में शासकीय उमावि कुआं से १२वीं ((कला संकाय)) की शिक्षा हासिल की। उत्कृष्ट स्कूल ठीकरी से परीक्षा देकर ८३.८ प्रतिशत अंक के साथ सफलता प्राप्त की। योजना के तहत पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। इसके बावजूद उसका नाम नहीं जोड़ा गया। श्री जैन ने डीईओ एसआर अचाले से जानकारी मांगी है।



नाजिया खान ((विज्ञान संकाय)), शासकीय उत्कृष्ट स्कूल बड़वानी

साक्षी गुप्ता ((कला संकाय)), शासकीय उमावि जुलवानिया

संदीपसिंह होरा ((कृषि संकाय)), शासकीय बालक उमावि पानसेमल

मोहन जोशी ((गणित संकाय)), शासकीय बालक उमावि पानसेमल