- Hindi News
- भारत पर्व : सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा...
भारत पर्व : सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा...
भास्कर संवाददाता - बड़वानी
सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा.., मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया.., ए मेरी जौहराजबी.., मैं तो कब से खड़ी इस पार.. गीतों की सुमधुर धुनों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। रविवार शाम 7.30 बजे से गणतंत्र दिवस पर मप्र संस्कृति विभाग ने संस्थान द्वारा एसबीएन पीजी कॉलेज में भारत पर्व कार्यक्रम रखा। इसमें सनावद के धरमचंद निमाड़े ने लौह तरंग पर सुमधुर गीतों की धुन प्रस्तुत की। तबले पर नरेंद्र सरगरा ने संगत की। इसके बाद कवि सम्मेलन हुआ। इसमें कौमी एकता एवं गंगो-जमुनी संस्कृति की झलक दिखाई दी।
गर्व है हमको हम इस गौरवशाली देश के बेटे हैं - गर्व है हमको हम इस गौरवशाली देश के बेटे हैं.. कविता से भारतीय संस्कृति का बखान किया। राजगढ़ से आए चेतन शर्मा ने कश्मीर समस्या, मुंबई हमला, शहीदों के प्रति नेताओं के व्यवहार पर करारा व्यंग्य किया। बुरहानपुर के अकबर ताज ने सभी रेहमत वाले है, सभी भगवान वाले है हमें गीता भी है प्यारी हम कुरआन वाले है सुनाकर तालियां बटोरी। सूत्रधार संदीप शर्मा ((धार)) ने एक शुभकामना संदेश ने उनको बना दिया घनचक्कर व अफगान, चीन, जापान, अमेरिका 17 बाप की औलाद का नाम पाकिस्तान है कविता सुनाई।