- Hindi News
- कम मिल रहा मानदेय, सांसद व कलेक्टर से शिकायत
कम मिल रहा मानदेय, सांसद व कलेक्टर से शिकायत
ञ्चसमूह की महिलाओं ने बताई समस्या, मानदेय वृद्धि की मांग
भास्कर संवाददाता - बड़वानी
शासकीय कन्या उमावि में रविवार को विशेष भोजन ग्रहण करने आए सांसद, विधायक व कलेक्टर से लक्ष्मी स्वसहायता समूह की महिलाओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग की। श्री पटेल ने कलेक्टर शोभित जैन से मानदेय में वृद्धि के लिए चर्चा की। समूह की गीताबाई, आरती, पार्वतीबाई ने बताया वर्तमान में १ हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है। साथ ही काम भी बढ़ गया है। दोपहर १२ बजे तक मध्याह्न भोजन बनाने में लगे रहते हैं। इसके बाद दूसरी जगह मजदूरी भी नहीं मिल पाती। न्यूनतम मानदेय के चलते परिवार के पालन-पोषण में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने सांसद मकनसिंह सोलंकी से चर्चा कर उन्हें भी समस्या से अवगत कराया। उन्होंने मानदेय में वृद्धि की मांग की है। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीतकौर सलूजा, कांग्रेस कार्यकर्ता, जिला पंचायत सीईओ अजय गुप्ता, अपर कलेक्टर जयेंद्रकुमार विजयवत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सांसद मकनसिंह सोलंकी के समक्ष मानदेय की समस्या रखती महिलाएं।