- Hindi News
- बावनगजा में मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण
बावनगजा में मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण
ञ्चपहले दिन निमाड़-मालवा के एक हजार श्रद्धालु पहुंचे
भास्कर संवाददाता - बड़वानी
विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ सिद्धक्षेत्र बावनगजा में सोमवार सुबह ९.३० बजे मंत्रोच्चार गूंज उठे। ध्वजारोहण के साथ तीन दिनी मस्तकाभिषेक मेला महोत्सव की शुरुआत हुई। पहले दिन निमाड़-मालवा के विभिन्न स्थानों के करीब एक हजार श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे। मेले में तीन दिनों तक विविध धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मेले का विशेष आकर्षण भगवान श्री आदिनाथजी की ८४ फीट ऊंची प्रतिमा का मस्तकाभिषेक रहेगा। २९ जनवरी को सुबह १००८ कलशों से मस्तकाभिषेक होगा। इस दिन निमाड़-मालवा के विभिन्न स्थानों से जैन धर्मावलंबी पहुंचेंगे।
बावनगजा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार जैन, सहमंत्री जितेंद्र गोधा एवं प्रबंधक इंद्रजीत मंडलोई ने बताया सुबह मंत्रोच्चार के साथ नित्य अभिषेक पूजन एवं शांतिधारा हुई। इसके बाद ध्वजारोहण हुआ। इंदौर के समाजसेवी सलील सोनम बडज़ात्या ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद दोपहर १ बजे भक्तामर विधान मंडल पूजन हुआ। मेले में पहले दिन इंदौर, मनावर, बड़वानी, खरगोन, सिंघाना, धार आदि स्थानों के श्रद्धालु पहुंचे। दोपहर ३ बजे प्रवचन हुए। पूज्य १०८ श्री आर्जवसागरजी महाराज ने प्रवचन में जैन धर्म की महिमा बताई और सत्य, अहिंसा और प्रेम के रास्ते पर चलने की सीख दी। प्रवचन के बाद शाम ७ बजे महाआरती हुई।
कल ये होंगे आयोजन
आज ये आयोजन
तीन दिनी मस्तकाभिषेक मेला महोत्सव शुरू
२९ जनवरी को सुबह कलश शोभायात्रा निकलेगी। इसके बाद भगवान श्री आदिनाथजी की प्रतिमा का १००८ कलशों से मस्तकाभिषेक किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न स्थानों से जैन श्रद्धालु शामिल होंगे।
२८ जनवरी को सुबह ८ बजे पूजन, दोपहर में प्रवचन एवं शाम को महाआरती होगी। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।