- Hindi News
- विद्यार्थियों में कौशल विकास के लिए लगेगा कॅरियर मेला
विद्यार्थियों में कौशल विकास के लिए लगेगा कॅरियर मेला
भास्कर संवाददाता - बड़वानी
विद्यार्थियों में कौशल विकास एवं कॅरियर अवसर उपलब्ध कराने के लिए २५ व २६ फरवरी को जिला मुख्यालय पर कॅरियर अवसर मेला लगेगा। इसके लिए मंगलवार को पीजी कॉलेज में बैठक हुई। इसमें जिले के विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य, कॅरियर काउंसलर्स व ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर्स शामिल हुए। बैठक में मेला की व्यवस्था एवं जिले के विद्यार्थियों को शामिल कराने की चर्चा हुई। कलेक्टर शोभित जैन के निर्देशन में मेला लगाया जाएगा। मेला संयोजक डॉ. मधुसूदन चौबे ने बताया मेले में स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों सहित अन्य युवा भी शामिल हो सकेंगे। डॉ. एसएन यादव ने बताया विद्यार्थियों को कॅरियर के विभिन्न सार्वजनिक व निजी क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही रोजगार प्रदाता कंपनियों, उद्योगों व अन्य संस्थाओं को आमंत्रित कर विभिन्न सेवाओं में विद्यार्थियों का प्लेसमेंट कराने की व्यवस्था की जाएगी।
बैठक में प्राचार्य डॉ. सुनील अलावा, डॉ. आरआर कान्हेरे, डॉ. पी गौतम, प्रो. भारतसिंह अवास्या, टीएल ठाकुर, कॅरियर काउंसलर डॉ. एमएल अवाया, डॉ. अशोक ठाकुर, प्रो. पीके उछावर, डॉ. सुनील गोयल, डॉ. किरण तावड़े, सचिन यादव उपस्थित थे।
सात समितियां बनाई- मेले के संचालन के लिए ७ समितियों का गठन किया गया। डॉ. यादव व डॉ. चौबे ने बताया रोजगार प्रदाताओं से संपर्क समिति, पंडाल व्यवस्था समिति, मीडिया समिति, प्रचार-प्रसार समिति, विद्युत व्यवस्था एवं साउंड सिस्टम समिति, उद्घोषणा समिति व वीडियो प्रभारी समिति का गठन किया गया।