पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर को मांग पत्र देकर मांगा निराकरण

कलेक्टर को मांग पत्र देकर मांगा निराकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - बड़वानी
जिला अल्पसंख्यक कल्याण समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्टोरेट में कलेक्टर शोभित जैन की अध्यक्षता में हुई। इसमें समिति की ओर से अल्पसंख्यक कल्याण के लिए सुझाव दिए गए। साथ ही मांगें भी रखी गई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण समिति के सदस्य मोहम्मद हुसैन खान ने बताया समिति के माध्यम से कलेक्टर को 11 सूत्रीय मांग पत्र दिया है। कलेक्टर ने निराकरण का आश्वासन दिया है।
यह हैं 11 सूत्रीय मांगें- जिला अल्पसंख्यक कल्याण समिति का गठन एक मकसद के साथ हुआ था। ऐसा लगता है मीटिंग में उठाए गए मुद्दों का कोई निराकरण नहीं होता। पिछली मीटिंग में उठाए गए मुद्दे जस के तस हैं। सेंधवा स्थित जैन मंदिर के आसपास नियमित सफाई नहीं होती। समिति द्वारा मांग करने पर एक-दो दिन सफाई होती है फिर बंद हो जाती है। शासन ने गरीबों की ऋण देने की योजना तो बनाई लेकिन बैंक उनसे नोड्यूज राशि ले रहे हैं। ऐसे में 2-3 हजार रुपए इसमें ही खर्च हो रहे हैं। बच्चों को छात्रवृत्ति पाने के लिए निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र बनवाने होते हैं जो तहसील के माध्यम से बनते हैं। इनमें अलग-अलग तीन शपथ पत्र देने पड़ते हैं। इनमें एक शपथ पत्र से काम हो सकता है। सेंधवा के उर्दू स्कूल में न चपरासी है न प्राचार्य न ही पर्याप्त संख्या में शिक्षक। स्कूल बदहाल है। व्यवस्थाएं सुधारी जाएं। उर्दू स्कूल का हाईस्कूल तक उन्नयन किया जाए।



ञ्चजिला अल्पसंख्यक कल्याण समिति की बैठक