पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोक सेवा केंद्र पाटी के संचालक को कारण बताओ नोटिस

लोक सेवा केंद्र पाटी के संचालक को कारण बताओ नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - बड़वानी
मप्र लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम के तहत पाटी में संचालित लोक सेवा केंद्र के संचालक को कलेक्टर ने शोकाज नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब तलब किया है। निर्धारित समय में जवाब नहीं देने पर लोक सेवा केंद्र संचालक के लिए जमा धरोहर राशि जब्त कर अनुबंध समाप्त कर दिया जाएगा।
कलेक्टर शोभित जैन द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस में बताया गया है कि २४ जनवरी के निरीक्षण के समय केंद्र में अनुबंध अनुसार ५ कर्मियों के स्थान पर ४ कर्मी ही पाए गए। उपस्थित कर्मी भी निर्धारित वेशभूषा में नहीं थे और न ही केंद्र पर आपातकालीन विद्यतु व्यवस्था के तहत जनरेटर रखा गया था। वहीं समक्ष में आवेदक कामसिंह तिरमल एवं कालूसिंह मकना निवसी ठेंग्चा ने बताया उन्होंने १३ जनवरी २०१४ को केंद्र से खसरा नकल, बी-१ एवं नक्शा के लिए २०० रुपए दिए थे जबकि उन्हें दी गई रसीद १६० रुपए की है। साथ ही उन्हें २४ जनवरी को चाही गई सेवाएं भी उपलब्ध नहीं कराई गई। इस शिकायत की जांच जनपद पंचायत पाटी के सीईओ से कराने पर पाया गया कि गांव के लोगों द्वारा चाही गई सेवाओं के लिए मात्र १०० रुपए ((३० रुपए आवेदन शुल्क, २० रुपए खसरा के लिए एवं ३० रुपए नक्शा के लिए)) लिए जाना था जबकि दुगनी राशि ली गई। २८ जनवरी को कलेक्टर श्री जैन द्वारा जारी इस कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब संबंधित को तीन दिनों में देना होगा।



> तीन दिनों में जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई