पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीनवग्रह मेले में ढाबा चलाने वालों ने की थी युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

श्रीनवग्रह मेले में ढाबा चलाने वालों ने की थी युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेज-७ के लिए..

बड़वानी व पुसद के बीच आज होगा फाइनल मुकाबला

-दो सेमीफाइनल मुकाबले में पुसद ने धारवा को व बड़वानी ने दिल्ली को हराकर किया फाइनल में प्रवेश

२९ बीडबल्यूएन ८ बड़वानी. मैच में जोर आजमाइश करते बड़वानी व दिल्ली के खिलाड़ी।

भास्कर संवाददाता. बड़वानी

निमाड़ गोल्ड कप अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता में बुधवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें पहला मुकाबला महाराष्ट्र की पुसद व धारवा के बीच हुआ तथा दूसरा मुकाबला दिल्ली व बड़वानी के बीच खेला गया। इसमें पुसद व बड़वानी की टीम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। ३० जनवरी को दोपहर २ बजे से बड़वानी व पुसंद के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

प्रतियोगिता के सचिव जाकीर हुसैन ने बताया बुधवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला महाराष्ट्र की शमा स्पोटर्स पुसद व युनिक स्पोटर्स धारवा के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में अंतिम समय तक दोनों टीमों का स्कोर ०-० था। मैच का निर्णय ट्रायब्रेकर से किया गया। इसमें दोनों टीमों ने गोल मारे। इसमें पुसद की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला यंग ब्रदर्स बड़वानी व एआईएफएफ दिल्ली के बीच खेला गया। इसमें १-० से बड़वानी ने मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। बड़वानी की ओर से विजयी गोल अब्दुल खान ने मारा। गुरुवार को पुसद व बड़वानी के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसमें पहले मैच में मुख्य अतिथि पीडब्ल्यूडी एसडीओ विजय पंवार व डॉ. अमित पाटीदार थे। संचालन हारुन खान व राजेश कलोसिया ने किया।

बैठक में अध्यापकों ने एसी को बताई समस्याएं, मांगा शीघ्र निराकरण

भास्कर संवाददाता. बड़वानी

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में बुधवार को विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई। इसमें अध्यापकों से जुड़े मुद्दों पर सहायक आयुक्त आरके जैन ने चर्चा की गई। अध्यापकों ने उनके समक्ष विभिन्न समस्याएं रखी और इनके शीघ्र निराकरण की मांग की। राज्य अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष हेमेंद्र मालवीय ने बताया वेतन भुगतान, आवंटन की समस्या, रिक्त पदों पर पदोन्नति से पूर्ति, २००१ व ०३ में नियुक्त अध्यापकों को क्रमोन्नति का लाभ देने सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा कर निराकरण मांगा। इस पर श्री जैन ने जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।

श्री मालवीय ने बताया अध्यापकों को अभी तक प्रान नंबर, प्रान शीट्स जारी नहीं हुए हैं। श्री मालवीय ने बताया बैठक में श्री जैन ने अध्यापकों के वेतन के लिए करीब २५ करोड़ रुपए का आवंटन प्राप्त होने की जानकारी दी। साथ ही अध्यापकों को अब नियमित वेतन का भुगतान होगा। रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। १ अपै्रल २०१४ की स्थिति में सभी अध्यापकों को क्रमोन्नति का लाभ दिया जाएगा। संविलियन के लिए भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अध्यापकों को वेतन विसंगति, सर्विस बुक अपडेट आदि के संबंध में जिले के समस्त लेखापाल की बैठक बुलाई जाएगी। इस दौरान डीपीसी इकबाल आदिल, समस्त बीईओ, विभिन्न संघ के जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।





भास्कर संवाददाता - खरगोन

शहर के सुखपुरी क्षेत्र में 24 जनवरी को एक युवक का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने मामले की तफ्तीश के बाद युवक के तीन हत्यारों को पांच दिन बाद गिरफ्तार किया है। श्रीनवग्रह मेले में ढाबे की भट्टी उखाडऩे पर ढाबा चलाने वाले आक्रोशित हुए थे और उन्होंने युवक के जिस्म पर नौ जगह कांच की बरनी मारकर उसकी हत्या कर दी थी।

एसपी एनपी वरकड़े ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया राजेश पिता बद्री ((24)) निवासी इच्छापुर की मौत के बाद तफ्तीश के दौरान उसके साथ मजदूरी करने आए आठ-दस लोगों से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला राजेश काफी शराब पीकर वारदात के दिन मेले में लोगों से उलझ रहा था। इस दौरान उसने बिटनेरा निवासी अजय भगवान से विवाद कर उसका कॉलर पकड़ लिया था। इसके बाद राजेश चुन्नीलाल के ढाबे पर जा पहुंचा। वहां जाकर उसने भट्टी उखाड़ दी। विरोध करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। इससे आक्रोशित होकर चुन्नीलाल व उसके नौकर कालू ने राजेश से मारपीट की। फिर ढाबे के पीछे ले जाकर लाठी और कांच की टूटी हुई बरनी उसके सिर पर दे मारी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिस्म पर नौ जगह जख्म मिले। इससे लगता है उन्होंने नौ जगह बरनी मारी। इस दौरान अजय भी मौके पर पहुंचा व डंडे से राजेश की पिटाई की। मारपीट से राजेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद वारदात को छिपाने का प्रयास किया गया।

तीनों हमलावरों ने राजेश के शव को बोरी में लपेटकर घटना स्थल से कुछ दूर ले जाकर फेंक दिया और बाद में बोरी को लाकर भट्टी में झोंक दिया। पुलिस ने मामले में चुन्नीलाल उर्फ चैनसिंह पिता बद्रीलाल निवासी तालाब चौकी, अजय उर्फ अज्जु पिता भगवान निवासी बिटनेरा और कालू पिता गिचिया जुलवानिया ((छोटी सिरवेल)) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।