- Hindi News
- नीमच के गेहूं का जिले में विक्रय प्रतिबंधित
नीमच के गेहूं का जिले में विक्रय प्रतिबंधित
भास्कर संवाददाता - बड़वानी
जांच रिपोर्ट में अमानक पाए गए पटवा एग्रो लिमिटेड नीमच का गेहूं लोक-१ का विक्रय जिले में प्रतिबंधित किया गया है। उपसंचालक कृषि सुनील दुबे ने बताया बीज का नमूने नीरज कृषि सेवा केंद्र मेणीमाता से लिया गया था। इसकी जांच गुण नियंत्रण प्रयोगशाला ग्वालियर में कराई गई थी। जांच के बाद रिपोर्ट में बीज अमानक पाया गया। इसके आधार पर अनुज्ञापन अधिकारी की हैसियत से व बीज नियंत्रण आदेश १९८३ की धारा ११ में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अमानक घोषित बीज स्टॉक को तत्काल प्रभाव से जिले में क्रय, विक्रय, भंडारण, स्थानांतरण पर प्रतिबंध लगाया है।
नमूने की जांच के बाद आई रिपोर्ट पर उपसंचालक कृषि ने कार्रवाई की