पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब शहर की लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा करेगी ‘निर्भया’

अब शहर की लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा करेगी ‘निर्भया’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भास्कर संवाददाता - बड़वानी
बदनामी और थाने के चक्कर लगाने के डर से छेड़छाड़ सहने करने वाली लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा अब ‘निर्भया’ संभालेगी। छेड़छाड़ से परेशान युवतियों और महिलाओं को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। उन्हें सिर्फ हेल्प लाइन पर नंबर डायल करना होगा। मोबाइल पर सूचना मिलते ही तत्काल ‘निर्भया’ मोबाइल वैन पहुंचेगी और मनचलों को दबोच लेगी। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा फरवरी के पहले सप्ताह में शहर को निर्भया की सुविधा मिलेगी। इसमें ड्रायवर सहित कुल १० का स्टाफ होगा। शुरुआत जिला मुख्यालय से होगी। प्रयास किया जाएगा कि सभी विकासखंडों पर ‘निर्भया’ की सुविधा मिल सके। शरारती तत्वों से परेशान छात्रा और महिलाओं को ‘निर्भया’ की सहायता लेने के लिए सिर्फ एक नंबर डायल करना होगा। फिलहाल इसके लिए १०० नंबर पर डायल किया जा सकता है।