राजघाट पर शिव पुराण कथा आज से
बड़वानी - नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार से मां रेवा के तटों पर धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे। मां नर्मदा सेवा ट्रस्ट द्वारा राजघाट पर 7 दिनी शिव पुराण कथा होगी। दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक पं. श्याम महाराज भक्तों को कथा श्रवण कराएंगे। गुरुवार को यहां पंडाल के साथ अन्य व्यवस्थाएं पूरी की गई। इसी तरह मां नर्मदा अटल आश्रम घोंघसा में भजन-कीर्तन कार्यक्रम शुरू होगा। 6 फरवरी को श्रद्धालुओं द्वारा नर्मदा जयंती मनाई जाएगी व १०१ लीटर दूध से अभिषेक कर ८०० मीटर चुनरी ओढ़ाएंगे। 5 फरवरी को भजन संध्या में गायक दिनेश केवट मां रेवा का गुणगान करेंगे। दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति बाद भंडारा होगा। शाम 7 बजे 11 हजार दीपदान किया जाएगा। श्री नर्मदा गिरीजी महाराज, अजय ठाकुर, संजय पुरोहित, संतोष गुप्ता, दीपक पंवार, बलवंत, मेहताब, दरियाव ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।