पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो होटलों से तेल और एक से पनीर के नमूने लिए

दो होटलों से तेल और एक से पनीर के नमूने लिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - बड़वानी
खाद्य और औषधि प्रशासन के अफसरों ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे शहर के तीन होटल से खाद्य सामग्री के नमूने लिए। कार्रवाई करीब एक घंटा चली। लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन में व्यस्त विभाग के अफसरों की इस महीने यह पहली कार्रवाई है। अफसरों ने कहा अब सतत रूप से खाद्य सामग्री के नमूने लिए जाएंगे। जांच के बाद संबंधित पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा खाद्य और औषधि प्रशासन सतत रूप से जिले भर में खाद्य सामग्री का सेंपल लेता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएस वास्केल, वीएस मौर्य एवं कीर्ति रावत ने बताया कोर्ट चौराहा स्थित आस्था अल्पाहार से तेल, अंजड़ नाका स्थित श्रीकृष्ण भोग से तेल, राजघाट मार्ग स्थित सत्कार होटल से पनीर के नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा। शुक्रवार को डाक के माध्यम से सेंपल भोपाल भेजे जाएंगे।