- Hindi News
- कार्यों की समीक्षा कर राशि प्रक्रिया जांची
कार्यों की समीक्षा कर राशि प्रक्रिया जांची
कार्यों की समीक्षा कर राशि प्रक्रिया जांची
-जनपद व लोक सेवा केंद्र का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण, ग्रामीणों की सुनी समस्या
फोटो 30 बीडब्ल्यूएन 23 ठीकरी. महिलाओं की समस्या सुनते कलेक्टर शोभित जैन।
भास्कर संवाददाता. ठीकरी
कलेक्टर शोभित जैन ने गुरुवार को नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद लोक सेवा केंद्र पहुंचकर कार्यों की समीक्षा की।
गुरुवार दोपहर करीब 2.30 बजे कलेक्टर श्री जैन जनपद कार्यालय पहुंचे। श्री जैन ने यहां सभी शाखा प्रभारियों से चर्चा कर जानकारी ली। अभिलेखों का अवलोकन कर ग्रामीणों से प्राप्त आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए। जनपद कार्यालय में समीक्षा के बाद मनरेगा कक्ष में ई-पेमेंट की जानकारी ली। इसके बाद लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। जहां कर्मचारियों की संख्या, आए आवेदन, पेडिंग आवेदन की जानकारी ली। केंद्र में साफ-सफाई सहित टीवी स्क्रीन की कार्य प्रणाली का जायजा लिया। ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना। शाम करीब 6.30 बजे जनपद से काला पानी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान राजपुर एसडीएम उषा सिंह, तहसीलदार केसी तिवारी, जनपद सीईओ श्रीवास्तव सहित अन्य अफसर उपस्थित थे।
भास्कर संवाददाता - ठीकरी
कलेक्टर शोभित जैन ने गुरुवार को नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद लोक सेवा केंद्र पहुंचकर कार्यों की समीक्षा की।
गुरुवार दोपहर करीब 2.30 बजे कलेक्टर श्री जैन जनपद कार्यालय पहुंचे। श्री जैन ने यहां सभी शाखा प्रभारियों से चर्चा कर जानकारी ली। अभिलेखों का अवलोकन कर ग्रामीणों से प्राप्त आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए। जनपद कार्यालय में समीक्षा के बाद मनरेगा कक्ष में ई-पेमेंट की जानकारी ली। इसके बाद लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण किया।
जहां कर्मचारियों की संख्या, आए आवेदन, पेडिंग आवेदन की जानकारी ली। केंद्र में साफ-सफाई सहित टीवी स्क्रीन की कार्य प्रणाली का जायजा लिया। ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना। शाम करीब 6.30 बजे जनपद से काला पानी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान राजपुर एसडीएम उषा सिंह, तहसीलदार केसी तिवारी, जनपद सीईओ श्रीवास्तव सहित अन्य अफसर उपस्थित थे।
:जनपद व लोक सेवा केंद्र का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण, ग्रामीणों की सुनी समस्या