पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाटी में बैठक, जिला अस्पताल की सर्जरी

पाटी में बैठक, जिला अस्पताल की सर्जरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चसंयुक्त संचालक डॉ. शरद पंडित ने किया निरीक्षण, देररात इंदौर रवाना
भास्कर संवाददाता - बड़वानी
स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. शरद पंडित ने गुरुवार को जिले के स्वास्थ्य विभाग की नब्ज टटोली। वे नियमित निरीक्षण के तहत यहां आए थे। शाम 4 बजे उन्होंने पाटी में स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। करीब दो घंटे चली बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए। एएनएम की वेतन आदि की समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बाद जिला महिला अस्पताल का दौरा किया। सीएमएचओ डॉ. एके मेहता से उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित जानकारी मांगी। डॉ. मेहता ने बताया जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में कमियां हैं उन्हें संयुक्त संचालक के डॉ. पंडित के सामने रखा है। साथ ही उन्हें जरूरी आवश्यकताओं के बारे में बताया। रात 8 बजे वे इंदौर के लिए रवाना हो गए।




हर महीने आएंगे अफसर

स्वास्थ्य विभाग में सतत रूप से सुधार के लिए अफसरों का दौरा जारी है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार अब हर महीने स्वास्थ्य विभाग का कोई वरिष्ठ अफसर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को देखने आएगा। कलेक्टर शोभित जैन ने पिछले दिनों करीब 2 घंटे के अवलोकन के साथ इसकी शुरुआत कर दी है। विभाग के सूत्र यह भी बताते हैं कि विभाग का उद्देश्य अफसरों-कर्मचारियों पर कार्यवाही करना नहीं है लेकिन जरूरत पडऩे पर ऐसा भी होगा। गुरुवार को जेडी के दौरे का उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पता करना था।