पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रावेरखेड़ी में चौथे दिन भी अनशन जारी, पहुंचे अधिकारी

रावेरखेड़ी में चौथे दिन भी अनशन जारी, पहुंचे अधिकारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनावद - रावेरखेड़ी में बुधवार को चौथे दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। मूलभूत सुविधाओं को लेकर अनशन पर बैठे ३ पुरुष व २ महिलाओं की तबियत सामान्य रही। इस बीच ग्रामीणों ने खरगोन पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को अपनी समस्या सुनाई। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण सड़क निर्माण, अस्पताल, स्कूल और नदी पर पुल बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर यह लोग ४ दिन से अनशन पर बैठे हैं। रात ८.३० बजे भाजपा प्रदेश महामंत्री नंदकुमारसिंह चौहान अंशनकारियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने लंबित मांगों को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद रात ९ बजे एसडीएम केएस सोलंकी सहित प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना के अधिकारी भी रावेरखेडी पहुंचे और अंशनकारियों से चर्चा की।
रासेयो का शिविर शासकीय हाई स्कूल बडूद में शुरू
सनावद - शास. महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के ७ दिवसीय शिविर की शुरुआत शास. हाई स्कूल बडूद में हुई। इसमें स्कूल प्राचार्य एसएस नागर ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि मीना भावसार, विशेष अतिथि प्राचार्य शास. महाविद्यालय केआर कुमेकर थे। कार्यक्रम अधिकारी केसी कैथवास ने बताया गांव में शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता, वृक्षारोपण, समग्र स्वच्छता व युवा जागरूकता का संदेश देंगे।
तहसीलदार के निर्देशन में २ ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त
बड़वाह - समीप नावघाटखेडी स्थित मेहताखेड़ी रोड पर तहसीलदार संजय शर्मा के निर्देशन में पटवारियों ने बुधवार शाम ७ बजे कार्रवाई की। पटवारियों ने यहां से अवैध रूप से मिट्टी खोदने और उसका समतलीकरण करने के काम में लगी एक जेसीबी और दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक फरार हो गए। फिलहाल वाहनों को तहसील कार्यालय में खड़ा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
नेता प्रतिपक्ष ने राजपाल को पत्र लिखकर लगाए आरोप
सनावद - नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष रमेश गौड़ ने राज्यपाल के नाम लिखे आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा कि बुधवार को जिला मुख्यालय पर हुई मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सभा में भीड़ जुटाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मौखिक आदेश दिए। इससे बच्चों का पोषण आहार प्रभावित हुआ है। श्री गौड़ ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।
मुआवजे के लिए प्रभावित कल मिलेंगे मुख्य अभियंता से
सनावद - ग्रामीण कृषक कल्याण समिति के महामंत्री पर्वतसिंह राठौड़ ने बताया इंदिरा सागर व ओंकारेश्वर परियोजना के नहर निर्माण में कई किसानों की भूमि का अधिग्रहण गलत प्रक्रिया से निर्धारित कर भुगतान किया है। इसे लेकर शुक्रवार को प्रभावित व समिति सदस्य मुख्य अभियंता से चर्चा करेंगे।