डायल करें 1092, तुरंत पहुंचेगी पुलिस
खंडवा - लड़कियों और महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति सजग रहना चाहिए। हमारे साथ क्या हुआ?, क्यो हुआ? यह बात सबसे पहले माता-पिता को बताए। इसके बाद हेल्पलाइन नंबर 1092 डायल करें और शिकायत दर्ज कराए। आपकी मदद के लिए तुरंत पुलिस पहुंचेगी। बच्चों की मदद के लिए 1०९8 चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर है। बुधवार दोपहर महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में महिला सेल की डीएसपी सुनीता तोमर ने यह बात छात्राओं से कहीं। महिला जागरुकता शिविर में शासकीय अधिवक्ता पद्मा जैन ने कक्षा 6वीं से 9वीं की छात्राओं को कानूनी अधिकार बताए। हे वतन के कद्रदानों, इस चमन के भाग्यवानों, हिंद के निवासियों, हिंदवासी आओ-रे, बेटियां बचाओ-रे गीत से छात्राओं ने शिविर का समापन किया।
जागरुकता शिविर में मौजूद छात्राएं। इनसेट: छात्राओं को संबोधित करती महिला सेल की डीएसपी सुनीता तोमर।
एमएलबी स्कूल में लगा जागरुकता शिविर