- Hindi News
- निमाड़ में लोस की दोनों सीटों को साधने के लिए खरगोन से शुरुआत
निमाड़ में लोस की दोनों सीटों को साधने के लिए खरगोन से शुरुआत
ममताराम पाटुद - खरगोन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश में ‘मोदी फॉर पीएम’ एवं ‘एक नोट-कमल को वोट’ अभियान की शुरुआत खरगोन से करेंगे। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर अभियान का शुभारंभ कर निमाड़ की लोकसभा की दोनों सीटों ((खंडवा-खरगोन)) को साधने का प्रयास करेंगे। इसी दिन गुजरात के स्टेचू फॉर यूनिटी मुहिम के लिए लोहा जुटाने की मुहिम भी शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल करने के लिए भाजपा के प्रधानमंत्री प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को प्रचार अभियान के केंद्र में रखा है। शेष - पेज ९ पर
एक नोट कमल को वोट अभियान के लिए हर घर तक पार्टी फाइबर का कलश लेकर जाएगी। मोदी फॉर पीएम से जुड़ा साहित्य बांटा जाएगा। इन कलशों में मतदाताओं से एक नोट भी डलवाया जाएगा। मोदी को फोकस करते हुए पार्टी ने ब्रोशर छपवाए हैं। इनमें भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास दर, महंगाई, रोजगार, रुपए की कीमत, विदेशी ऋण, किसान ऋण योजना और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना संबंधी खुलासे हैं।
खरगोन से ही क्यों- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार रात बड़वानी रुकने वाले थे और यहां से गुरुवार सुबह धार जिले के लिए रवाना होना था। देर शाम कार्यक्रम में बदलाव किया गया। शिवराज सिंह चौहान बड़वानी में न रुककर देर रात खरगोन पहुंचे। यहां से शुरुआत करने के पीछे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है मुख्यमंत्री का लक्ष्य लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी २९ सीटें जीतने का है। खरगोन जिले से पार्टी निमाड़ की लोकसभा की दोनों सीटों पर निशाना साथ सकती है। गौरतलब हो कि बड़वानी-खरगोन लोकसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की विधानसभा की बराबर-बराबर((४-४)) सीटे हैं। जबकि खंडवा-बुरहानपुर लोस सीट पर एक विधानसभा सीट को छोड़कर सभी पर भाजपा का कब्जा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव के बढ़ते कद पर भी इस अभियान का असर पड़ेगा।
मुख्यमंत्री भयभीत हैं
कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से सीएम भयभीत हैं। प्रदेश में व्यापमं घोटालों को लेकर कांग्रेस सरकार का घेराव करेगी। अरूण यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
मोदी फॉर पीएम व एक नोट-कमल को वोट अभियान आज खरगोन से