पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबीड़/जावर ((खंडवा)). खंडवा-इटारसी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात ट्रेन से गिरकर चार यात्री कट गए। हादसा खंडवा से करीब २५ किमी दूर पर सुरगांव बंजारी के पास हुआ। मरने वालों में दो पुरुष, एक बच्चा व एक महिला शामिल है। एक व्यक्ति की पहचान हो गई है।
पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरकर ही इनकी मौत हुई है। तीन लोग एक ही परिवार के थे। जावर पुलिस को बुधवार सुबह 8.15 बजे रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना रेलवे कर्मचारियों से मिली। टीआई मोहनसिंह मौर्य के नेतृत्व टीम घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार सुरगांव बंजारी से रोहणी गांव के बीच खंभा नंबर ५९७/7 से ५९२/11 के बीच तीन शव कटे पड़े थे। बच्चा पिता से लिपटा हुआ था। महिला का शव 50 मीटर दूर मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि साड़ी फंसने के कारण वह दूर तक घिसटती चली गई। शेष पेज ९
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.