पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंखरगोन. मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बुधवार को खरगोन में कहा - अकेले प्रदेश को सर्व विकसित नहीं किया जा सकता। इसके लिए आवश्यक है कि जो जहां रहकर जो भी काम कर रहा है वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें। कत्र्तव्यनिष्ठ सरकारी सेवकों को गले लगाएंगे।
केंद्र समान महंगाई भत्ता हम भी बढ़ाकर देंगे। सही तरीके से काम न करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। वे लोग नौकरी करने लायक नहीं रहेंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित समय से चार घंटे देरी से यहां पहुंचे और १८.१८ करोड़ के 52 कामों का औपचारिक लोकार्पण-शिलान्यास किया।
साथ ही १७ हजार ४४६ हितग्राहियों को ८४ करोड़ दो लाख २८ हजार के चेक भी बांटे। उन्होंने कहा समाज के मध्यम वर्ग के नागरिकों की समस्याओं को समझकर उनका कारगर तरीके से शीघ्र निराकरण किया जा सके इसलिए मध्यम वर्ग आयोग का गठन का निर्णय लिया गया है। जनता ने जो भरोसा व्यक्त किया है उसे कायम रखूंगा।
उन्होंने मंच से खरगोन में मिर्च मंडी व लिफ्ट इरिगेशन का सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी साधनासिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा प्रभारी मंत्री विजय शाह, सांसद मकनसिंह सोलंकी, जिपं अध्यक्ष जगदीश पटेल, विधायक बालकृष्ण पाटीदार, राजकुमार मेव, सीसीबी अध्यक्ष प्रकाश रत्नपारखी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब नया शराब कारखाना व दुकान नहीं खोली जाएगी। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति दी जाएगी। ञ्च पहली से स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाकर देंगे। यह जीवनभर काम आएंगे ञ्चगरीबों के लिए ५ साल में १५ लाख मकान बनाए जाएंगे।
चिंता मत करो, मामा है ना...
भोपाल नहीं बड़वानी में बनेंगी जिले की योजनाएं-शिवराज
बड़वानी. एसबीएन पीजी कॉलेज मैदान पर आओ बनाएं मप्र कार्यक्रम में तीन घंटे देरी से शाम ५.१६ बजे आए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जनता से माफी मांगी। ३१ मिनट के भाषण में उन्होंने कहा अब भोपाल से योजनाएं बनकर नहीं आएंगी। बड़वानी जिले की योजनाएं यहीं बनेंगी और यहीं लागू होगी। बड़वानी जिले वाले ही यह तय करें कि अपने जिले का विकास कैसे करना है। श्री चौहान ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पांच साल तक ईमानदारी से कार्य करने की बात कही। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने इस कार्यक्रम के तहत जनता को साधने की कोशिश की।
आओ बनाएं मप्र : खरगोन में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दी चेतावनी, प्रदेश के विकास में मांगा सहयोग, कहा - हम भी केंद्र के समान महंगाई भत्ता बढ़ाकर देंगे
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.