पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंखंडवा - गणतंत्र दिवस की शाम गौरीकुंज में होने वाला भारत पर्व कार्यक्रम अहिराई नृत्य से सजेगा। इसमें जबलपुर के मुरारी यादव अपने 15 सदस्यीय दल के साथ बुंदेलखंड में होने वाले अहिराई लोकनृत्य की प्रस्तुति देंगे। संतोष अग्निहोत्री ((इंदौर)) आठ सदस्यीय दल के साथ देशभक्ति गीत पेश करेंगे। जनसंपर्क विभाग द्वारा यहां प्रदेश के विकास को दर्शाती प्रदर्शनी भी लगेगी।
मुख्य समारोह का आयोजन गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम पर होगा। यहां कलेक्टर नीरज दुबे ध्वजारोहण करेंगे। खाद्य मंत्री विजय शाह मंदसौर में ध्वजारोहण करेंगे। पुलिस जवान और एनसीसी केडेट्स परेड की रिहर्सल में लगे हैं। स्कूलों में बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम का अभ्यास कर नाटक, नृत्य, गायन आदि में सामने आ रही कमियों को दूर करने में जुटे हैं।
क्रीड़ा अधिकारी इरशाद खान ने बताया सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए छह स्कूल एवं एक छात्रावास का चयन किया है। इनमें एमएलबी, सोफिया कान्वेंट, सेंट जोसफ, सेंट पायस, सेंट जोन्स स्कूल, केंद्रीय विद्यालय एवं आदिवासी बालिका छात्रावास के बच्चे कार्यक्रम देंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.