- Hindi News
- पेज 1 कोर्ट में बुलाया गैस सिलेंडर, ग्राहक के घर पहुंचाया
पेज 1 - कोर्ट में बुलाया गैस सिलेंडर, ग्राहक के घर पहुंचाया
खंडवा - जिला उपभोक्ता फोरम में गुरुवार को अनूठा मामला हुआ। फोरम अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने शिक्षक नगर की अनुपम एजेंसी के कर्मचारी से तत्काल भरा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर बुलवाया और उपभोक्ता के घर पहुंचाया। आठ माह बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान सेवानिवृत्त शिक्षक धरमचंद जमनालाल लाड़ निवासी आशीर्वाद नगर ने 17 दिसंबर 2013 को फोरम में अंतरिम राहत आवेदन दिया था। इसकी सुनवाई करते हुए फोरम ने उपभोक्ता को तत्काल सिलेंडर दिलाया। केस की अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी। श्री लाड़ ने 12 जून 2013 को सिलेंडर रिफिलिंग के लिए एजेंसी कार्यालय में बुकिंग कराई थीं लेकिन सिलेंडर नहीं दिया।
अनुपम एजेंसी के कर्मचारी भरा हुआ सिलेंडर लेकर फोरम पहुंचा।
: उपभोक्ता फोरम ने आठ माह से गैस सिलेंडर के लिए भटक रहे सेवानिवृत्त शिक्षक के पक्ष में दिए निर्देश
कोर्ट में लाना पड़ा गैस सिलेंडर, ग्राहक के घर पहुंचाया