पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने मंच संभाला मुख्यमंत्री ने घोषणाएं की

छात्राओं ने मंच संभाला मुख्यमंत्री ने घोषणाएं की

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. खरगोन
आओ बनाएं मध्यप्रदेश कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान दूसरे दिन शहर में थे। वे सुबह 11 बजे उत्कृष्ट स्कूल मैदान के मंच पर पहुंचे। छात्राओं ने उनका जगह-जगह फूल बरसाकर व फूल देकर स्वागत किया। मंच की बारी आई तो छात्राओं ने मंच भी संभाल लिया। उत्कृष्ट स्कूल की रेडक्रास छात्रा वैशाली बैरागी और दो अन्य छात्राओं ने समस्याएं बताई। कन्याशाला के लिए रोड, डॉक्टरी पढ़ाई की फीस माफ करने की मांग की। अब बारी मुख्यमंत्री की थी। उन्होंने माइक लिया। घोषणाएं शुरू की। उत्कृष्ट स्कूल भवन बनेगा। स्कूल का रोड बनेगा। फीस के लिए भी कदम उठाएंगे। उत्कृष्ट स्कूल के बालरंग विजेताओं और आदिवासी कन्या आश्रम ऊन की छात्राओं की प्रस्तुति पर 11-11 हजार रुपए का इनाम दिया। इसके पहले मुख्यमंत्री ने शहर के बोहराबाखल, खसखसवाड़ी और घोपपुरा पहुंचे और लोगों से बात की। नगरपालिका में जनप्रतिनिधियों से मिले और जिले के विकास में भागीदारी पर बात कही। उन्होंने मोदी टी स्टाल पर चाय पी। एक नोट-कमल पर वोट की शुरुआत की। एनवीडीए रेस्ट हाउस पर सुबह 7 बजे से आमजन व कार्यकर्ताओं भीड़ लग गर्ई। 8 बजे मुख्यमंत्री लोगों से मिले। इस दौरान प्रभारी मंत्री विजय शाह, सांसद मकनसिंह सोलंकी, विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कमिश्नर संजय दुबे, आईजी विपिन माहेश्वरी, डीआईजी योगेश चौधरी, कलेक्टर डॉ नवनीत मोहन कोठारी, एसपी एन.पी. वरकडे और अन्य अधिकारी-कर्मचारी थे।




उत्कृष्ट स्कूल मैदान परिसर में मुख्यमंत्री विद्यार्थियों से मिले तो छात्राएं उत्साहित थीं।

> नवग्रह तिराहे पर सीएम के काफिले के कारण आवागमन बंद किया गया। इसमें 108 एम्बुलेंस भी फंसी थी। स्टॉफ ने बताया रणगांव से भारती अलकेश को ला रहे हैं। प्रसूति का मामला है।

> कलेक्टर डॉ. कोठारी, एसपी श्री वरकडे ने यातायात का मोर्चा संभाला। कुछ भीड़ अनियंत्रित होते देख अफसरों ने लोगों पर गुस्सा भी किया।

> एनवीडीए रेस्ट हाउस पर बिस्टान के जगदीश चौहान अपने 8 वर्षीय बेटे को लेकर पहुंचे। बताया बच्चे का वाल्व और किडनी खराब है। सवा लाख इलाज का खर्च है। सीएम को ज्ञापन दिया है।

> बोहरा बाखल, खसखसवाड़ी और घोपपुरा के लोगों ने कहा आजाद भारत में पहली बार कोई मंत्री मोहल्ले में आया है।

> औरंगपुरा निवासी गजराबाई ने बताया पति की मृत्यु हो गई है। न घर है न कोई आवक। कोई बेटा-बेटी भी नहीं। शिवराज से पूछ कर देखती हूं। बेटा कुछ मदद करेगा क्या?

सीएम के दौरे में उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह ने अधिकांश वक्त गाड़ी में गुजारा। पत्रकारों से बचती रहीं। पूछने पर श्रीमती सिंह ने कहा- जहां सीएम साहब वहां मैं।



जहां सीएम साहब, वहां मैं



करीब 10.30 बजे सीएम टाउनहाल पहुंचे। बिना औपचारिकता निभाए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं से बोले- विकास कार्य करो जनता अपने आप साथ रहेगी। भाजयुमो ने मोदी टी स्टाल लगाई थी। कैंपेन किया। सब्जी मंडी के सामने से एक नोट कमल पर वोट अभियान की शुरुआत की। फाइबर का कलश पकड़ सड़क पर वोट-नोट भी मांगे।

मोदी टी स्टाल और सड़क पर वोट-नोट

औरंगपुरा के लोगों ने रोका रास्ता



नवग्रह मंदिर तिराहे पर औरंगपुरा के रहवासियों ने रास्ता रोका। अनिता वर्मा, राखी यादव, हरिशंकर गायकवाड़ आदि ने कहा पिछले साल अतिक्रमण बताकर हमारे घर तोड़ दिए। लेकिन नगर पालिका टैक्स ले रही है। संपत्ति, जल का करीब 500 रुपए भुगतान किया। लेकिन पट्टा नहीं मिला। यहां से श्री चौहान और पत्नी साधनासिंह नवग्रह मंदिर पहुंचे। दर्शन किए।

मुख्यमंत्री के पास पहुंच छात्राओं ने मंच संभालकर अपनी बात रखी।

आओ बनाएं मध्यप्रदेश - संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मिले खसखसवाड़ी व घोपपुरा भी पहुंचे मुख्यमंत्री चौहान

श्री चौहान बोहरा बाखल पहुंचे। यहां सैफी स्जिद के पास बोहरा समाज के लोगों से मिले। सैय्यदना साहब के निधन पर शोक जताया। आगे बढ़े। खसखसवाड़ी उर्दू स्कूल का चौक। यहां चौपाल पर छोटी सी सभा ली। कुछ आश्वासन। किसी ने बताया सामने घोपपुरा है। रिटायर नपा नाकेदार श्यामराव पंड्या ने सीएम के बैठने के लिए खाट लगाई। और लग गया सीएम का जनता दरबार। बोहरा बाखल में अब्बास लोखंडवाला के घर पहुंचे। कॉफी पी। बिस्किट भी खाए।

सैयदना साहब के लिए संवेदना