पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने चोर से इशारों में पूछा कितनी बाइक चुराई!

पुलिस ने चोर से इशारों में पूछा कितनी बाइक चुराई!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खरगोन
कोतवाली पुलिस गुरुवार को एक युवक को बाइक चोरी के आरोप में थाने पर लेकर आई। इसे कुछ युवकों ने दोपहर 12 बजे सनावद रोड स्थित ठीबगांव से पकड़ा था। आरोपी युवक नि:शक्त है। यह बोल नहीं सकता। पुलिस को पूछताछ करने में मशक्कत करनी पड़ी। पुलिसकर्मियों ने इशारों में पूछा-कितनी बाइक चोरी है?
जानकारी के अनुसार मुसाहिद खान निवासी काजीपुरा सुबह 9.30 बजे मां को इलाज के लिए बाइक ((एमपी10एमडी2155)) से जिला अस्पताल लाया। यहां से उसकी बाइक चोरी हुई। पिता मेहमूद खान रिपोर्ट के लिए कोतवाली पहुंचे। उधर, भाई मौसीन खान और अन्य साथी शहर खंडवा रोड, बिस्टान रोड, सनावद रोड आदि मार्गों पर बाइक ढूंढने पहुंचे। मौसीन को ठीबगांव में बाइक खड़ी दिखी। एक युवक उसकी नंबर प्लेट निकाल रहा था। उसे पकड़ा पुलिस को सूचित किया। पुलिसकर्मी उसे थाने लाए। यहां पूछताछ के दौरान पता चला वह बोल नहीं सकता। पहले इशारों से पूछा, लेकिन बात नहीं बनी।




बहुत मशक्कत के बाद युवक के पढ़े-लिखे होने की बात सामने आई। उसे कागज पेन दी गई। उसने अपना नाम मोतीराम यादव पता गोपालपुरा पेास्ट पीपलझोपा बताया। कुछ परिजनों का नाम भी बताया। मोबाइल नंबर भी। मोतीराम ने बताया वह आनंद मूक बधिर स्कूल में पढ़ा है। पुलिस की पूछताछ जारी है। शुक्रवार को न्यायालय में पेश करेंगे।

लिखकर बताया नाम-पता



जिला अस्पताल से चुराई थी बाइक गूंगा होने के कारण इशारों में की बात