- Hindi News
- ८४ खंभों का मार्बल मंदिर बने या नहीं, प्रशासन कल करेगा चर्चा
८४ खंभों का मार्बल मंदिर बने या नहीं, प्रशासन कल करेगा चर्चा
८४ खंभों का मार्बल मंदिर बने या नहीं, प्रशासन कल करेगा दोनों पक्षों से चर्चा
- श्री दादाजी मंदिर ट्रस्ट और मार्बल मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारियों को साथ बैठाकर मामले के निराकरण की तैयारी
भास्कर संवाददाता. खंडवा
श्री दादाजी धुनी वाले मंदिर निर्माण को लेकर मंदिर ट्रस्ट और ८४ खंभों का मार्बल मंदिर निर्माण की मांग करने वाले लोगों की बैठक शनिवार को होगी। कलेक्टोरेट में यह बैठक अनुविभागीय अधिकारी महेंद्र सिंह कवचे लेंगे। इसके लिए कलेक्टर ने निर्देश दे दिए हैं।
शुक्रवार को दोनों पक्षों के लोगों को प्रशासन की ओर से सूचना दी जाएगी। बैठक कितने बजे होगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। बैठक में दोनों पक्षों के लोगों से चर्चा कर मंदिर निर्माण को लेकर सामंजस्य बनाने के प्रयास किए जाएंगे। हालांकि गुरुवार तक किसी भी पक्ष को बैठक की सूचना नहीं मिल पाई। इस संबंध में कलेक्टर नीरज दुबे ने कहा एसडीएम ने बैठक 25 को बुलाई है। इसमें दोनों पक्ष के लोग शामिल होंगे।
क्या है मामला
मंदिर ट्रस्ट वर्तमान मंदिर का ही विस्तार करना चाहता है। वहीं शहर के कुछ दादाजी भक्त ८४ खंभों का मार्बल मंदिर निर्माण कराना चाहते हैं। इसे लेकर जन आंदोलन भी शुरू हो गया है।
--
भास्कर संवाददाता - खंडवा
श्री दादाजी धुनी वाले मंदिर निर्माण को लेकर मंदिर ट्रस्ट और ८४ खंभों का मार्बल मंदिर निर्माण की मांग करने वाले लोगों की बैठक शनिवार को होगी। कलेक्टोरेट में यह बैठक अनुविभागीय अधिकारी महेंद्र सिंह कवचे लेंगे। इसके लिए कलेक्टर ने निर्देश दे दिए हैं।
शुक्रवार को दोनों पक्षों के लोगों को प्रशासन की ओर से सूचना दी जाएगी। बैठक कितने बजे होगी यह तय नहीं हो पाया है। बैठक में दोनों पक्षों के लोगों से चर्चा कर मंदिर निर्माण को लेकर सामंजस्य बनाने के प्रयास किए जाएंगे। हालांकि गुरुवार तक किसी भी पक्ष को बैठक की सूचना नहीं मिल पाई। इस संबंध में कलेक्टर नीरज दुबे ने कहा एसडीएम ने बैठक 25 को बुलाई है। इसमें दोनों पक्ष के लोग शामिल होंगे।