पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस दिन बंद रहेगा शराब व मांस का सेवन

दस दिन बंद रहेगा शराब व मांस का सेवन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चमोरतलाई गांव को आदर्श बनाने के लिए धार्मिक आयोजन के साथ लोगों ने शुरू की पहल

बड़वानी - जिला मुख्यालय से १०० किमी दूर स्थित ग्राम मोरतलाई ((खेतिया)) में गुरुवार से १० दिन तक शराब व मांस के सेवन पर प्रतिबंध रहेगा। गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए धार्मिक आयोजन के साथ लोगों ने इसकी पहल शुरू की है। गुरुवार से गांव में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। ५ हजार की आबादी वाले इस गांव में १६ समाज के लोग रहते हैं। इसमें बंजारा, पटेल, माली, कुली, जैन, आदिवासी सहित अन्य समाज के लोग शामिल है। कुछ लोग सामाजिक बुराई से बच नहीं पाए। गांव को दूसरे लोगों के लिए आदर्श बनाने के लिए कुछ लोग एकजुट हुए। रामदेव बाबा मित्र मंडल के माध्यम से भागवत कथा का आयोजन करने का निर्णय लिया। साथ ही उन्होंने इस दौरान गांव में शराब व मांस के सेवन पर प्रतिबंध भी लगाया है। रात्रिकालीन भागवत कथा का शुभारंभ गुरुवार दोपहर ३ बजे कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा में १२०० से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। रात ८ से ११ बजे तक व्यासपीठ से साध्वी संतश्री दिव्यानंद भारती दीदी श्रद्धालुओं को भागवत कथा का श्रवण कराएंगी। २९ जनवरी तक चलने वाले कार्यक्रम में सत्संग, प्रवचन एवं हरी नाम संकीर्तन होगा। मंडल सदस्यों ने बताया बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रहने व भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। ३० जनवरी को हवन, पूजा व पुर्णाहूति के साथ कथा का समापन होगा। इस दिन भंडारा भी होगा।