- Hindi News
- सिंगोट में विवाद के बाद तनाव, पुलिस बल तैनात
सिंगोट में विवाद के बाद तनाव, पुलिस बल तैनात
खंडवा - सिंगोट के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पंधाना विधायक योगिता नवलसिंह बोरकर की सौतन के बेटे का विवाद हो गया। यहां विवाद से तनाव फैल गया। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है। मारपीट में सिंगोट के सलमान पिता शकूर मंसूरी घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया। गुरुवार दोपहर पंधाना विधायक योगिता बोरकर के पति नवलसिंह बोरकर की पहली पत्नी के बेटे पूनम बोरकर का विवाद 10वीं के छात्र सलमान के साथ हो गया। घटना की शिकायत पर स्कूल प्राचार्य ने दोनों पक्षों में राजीनामा कराते हुए थाने जाने से मना कर दिया। दोनों के बीच शाम को फिर विवाद हुआ।
सलमान के पिता शकूर ने बताया गुरुवार दोपहर स्कूल के एक कमरे में लड़का-लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस बात से खफा लोगों ने सलमान से मारपीट की। एसडीओपी हरसूद आरएस सोलंकी ने बताया मारपीट में दूसरे पक्ष की ओर से पूनम पिता नवलसिंह बोरकर की शिकायत की है। अस्पताल में भर्ती घायल का बयान लेने पिपलौद थाने से एक एसआई को भेजा है। घटना के बाद सिंगोट में पुलिस ने तनाव रोकने के उद्देश्य से पुलिस बल की तैनाती की है। टीआई पिपलौद एएस बड़ोले ने बताया फरियादी अखिलेश पिता तुलसीराम भील ((17)) निवासी सिंगोट की शिकायत पर आरोपी सलमान, शकूर, रमजान एवं दो अन्य पर मारपीट, गाली-गलौज की धाराओं में केस दर्ज किया।
मारपीट में घायल सलमान की जांच करते डॉ. भूषण बांडे।
पंधाना विधायक की सौतन का बेटा और सहपाठी आपस में भिड़े