पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज में मानव सेवा सर्वोपरि : पूर्व सांसद

समाज में मानव सेवा सर्वोपरि : पूर्व सांसद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा - ईश्वर ने हमें थोड़े समय के लिए संसार के रंगमंच पर भेजा है। इस अवधि में सामथ्र्य के साथ मानव एवं राष्ट्र की सेवा करना चाहिए। यह बात पूर्व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने गुरुवार को जेसीआई के शपथ विधि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। शपथ अधिकारी जेसीस अमित शाह ने नवनियुक्त अध्यक्ष रितेश चौहान एवं सचिव संजय दुबे के साथ समस्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जेसीस मंगलेश शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। समारोह को पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश लोकवाणी एवं रणवीर सिंह चांवला ने भी संबोधित किया। अतिथियों और पूर्व अध्यक्षों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन आशीष भंसाली और भूपेंद्र सिंह चौहान ने किया एवं आभार संजय दुबे ने माना। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर राजेंद्र परिहार, चंचल गुप्ता, रिया चौहान, शीतल शर्मा, शरद जैन, धर्मेंद्र बजाज, लोकेंद्र सिंह गौड़ सहित अन्य मौजूद थे।

सुरेंद्र सिंह सोलंकी, नागेश वालंजकर सहित अन्य पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



समारोह में शपथ ग्रहण करते कार्यकारिणी सदस्य।

जेसीआई खंडवा का शपथ विधि समारोह