पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन के तहत 50 हजार का चेक दिया

नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन के तहत 50 हजार का चेक दिया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कई संगठनों ने मुख्यमंत्री को समस्याओं का सौंपा ज्ञापन

खरगोन - मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को कई संगठनों ने अपनी समस्याओं के लिए ज्ञापन सौंपा। भारतीय मजदूर संघ ने जिले के श्रमिक किसान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्या को लेकर अपनी बात रखी। सिकलीगर समाज ने समाज के साथ हो रहे अत्याचार और अन्याय की शिकायत करते हुए बीपीएल राशन कार्ड बनाने की भी मांग की। इंदिरा सागर परियोजना में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने नियमितीकरण करने की मांग की। भारतीय किसान संघ भगवानपुरा व गोगावां ने उप नहर नर्मदा का पानी देने व क्षेत्र में पिछले दिनों आपदा पीडि़त किसानों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। निमाड़ किसान संगठन ने कपास फसल में खरपतवार नाशक तकनीकी प्रदान करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भोला पाटिल, किशोर पटेल, गुलाबचंद, मंगल ईमान्या, महेश यादव, गजेंद्रसिंह, ठाकुरसिंह चौहान, दिनेश यादव आदि मौजूद थे।

सेगांव चौकी क्षेत्र में बार-बार फोन लगाने पर पीटा

खरगोन - सेगांव चौकी क्षेत्र में बुधवार रात को एक व्यक्ति को बार-बार फोन लगाना भारी पड़ गया। फोन उठाने वाले ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार सेगांव में फरियादी गोपाल पिता कालू भील ((34)) निवासी मोजडिय़ापुरा ने बताया आरोपी नूरा पिता बंशिया व ध्यानसिंह छतरसिंह ने मारपीट की है। गोपाल ने बताया काम के लिए बार-बार फोन लगाया तो आरोपियों ने पिटाई कर दी।



बस की टक्कर से बैल व भैंस की मौत, आसपास के लोग आक्रोशित

सेंधवा - शहर से करीब १२ किमी दूर गुरुवार शाम ७ बजे ग्राम सालीकला में बस चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर एक बैल व एक भैंस को टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही दोनों पशुओं की मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस बस मौके पर पहुंचा। ग्राम सालीकला निवासी प्रताप पटेल अपने खेत से एक बैल व दो भैंसों को घर ले जा रहा था। इस दौरान पूना से इंदौर जा रही बस क्रमांक आरजे-२३-५६१६ के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर पशुओं को टक्कर मार दी। इससे एक बैल व एक भैंस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक भैंस गंभीर घायल है। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बस में करीब १५ यात्री सवार थे। घटना की खबर लगते ही आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने बस के कांच फोड़ दिए। सूचना मिलने पर पुलिस बल भी मौके पहुंचा और स्थिति संभाली।

पुलिस ने छह बॉटल अवैध शराब जब्त की, एक गिरफ्तार

खरगोन - मेनगांव थाने के जैतापुर क्षेत्र में गुरुवार पुलिस ने एक व्यक्ति से छह बॉटल अवैध शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार दोपहर 2 बजे नागझिरी से आनंदराम मोतीराम को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।



भीकनगांव - आओ बनाएं अपना मप्र के तहत नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत जनपद पंचायत के माध्यम से 50 हजार रुपए स्वीकृत कर चेक वितरित किया है। पंचायत निरीक्षक एवं समाज शिक्षा संगठक दादूराम यादव ने बताया फिजियोथेरेपिस्ट मुकेश शिवराम यादव एवं रोमिटा मणिपुर ((इंफाल)) का विवाह होने पर शासन की योजना अनुसार नि:शक्तजन विवाह पर 50 हजार का अनुदान स्वीकृत किया है। गुरुवार को श्री यादव को चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर सीईओ आरके शर्मा एवं कर्मचारी उपस्थित थे।