पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात १० बजे तेज बारिश, ओले भी गिरे

रात १० बजे तेज बारिश, ओले भी गिरे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरगोन - लगातार दूसरे दिन मावठे की तेज बारिश हुई। शहर में कुछ जगह ओले गिरे। अंचल में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। मावठे की बारिश से गेहूं व अन्य रबी फसल के नुकसान की आशंका है। रात 10 बजे करीब आधा घंटा बारिश हुई। उसके बाद हलकी बारिश का दौर चला। शहर में बिजली गुल हो गई। शहरी क्षेत्र में चने के आकार के ओले गिरने की सूचना है। ओले गिरकर कुछ ही देर में घुल गए। काफी देर बाद बिजली आई। सुबह तेज धूप निकली थी। दिन का अधिकतम तापमान २५.० डिग्री व न्यूनतम १४.९ डिग्री रहा।
झिरन्या-घुघरियाखेड़ी में झमाझम- आदिवासी क्षेत्र झिरन्या व घुघरियाखेड़ी क्षेत्र में भी गुरुवार रात तेज बारिश हुई। पानी बह निकला। हलकी हवा चलने से किसानों ने गेहूं, चना व अन्य फसलों के आड़े पडऩे से नुकसान की आशंका जताई है।